नर्क का द्वार है यह तालाब, इसमें उबलता हैं खून

दुनिया में एक से एक घटनाएं होती हैं। कई घटनाएं जहां बेहद सामान्य होती हैं तो कुछ घटना बेहद चौंकाने वाली होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी रहस्यमयी जगह से रूबरू करवाते हैं जिसको सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। जी हाँ हम बात करते हैं जापान का ब्लडी पॉन्ड की। इस तालाब के पानी को देखने के बाद आपको यही लगेगा कि यहां लाल खून खौल रहा हो। जानिए क्या है इस खूनी तालाब का रहस्य। 

इस जगह पर जाना खतरे से खाली नहीं हैं। इस तालाब के आस-पास जाने पर भी प्रतिबंध लगा है, क्योंकि इस पोखर का तापमान 194 फैरेनहाइट है। यह जापान के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में से एक है। इस झील का पानी खून की तरह लाल है। पानी खून की तरह लाल होने की वजह लोहे और नमक की अधिक मात्रा है। यहां पानी की सतह से भाप वाष्पित होती रहती है। नर्क के द्वार की तरह लगने वाली इस जगह को दूर  से देखने पर ऐसा लगता है मानों खून उबल रहा हो।

इस तालाब का पानी लाल है जो खून की तरह ही लगता है। माना जाता है कि इस तलाब में लोहे और नमक की मात्रा बहुत ज्यादा है। वहीं, पानी ज्यादा गर्म होने के कारण इसके सतह से भाप वाष्पित होती रहती है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह नर्क का द्वार हो।

कोई टिप्पणी नहीं: