घर के उत्तर दिशा में लगायें भगवान शंकर की फोटो, फिर देखें चमत्कार

धर्म शास्त्रो में भगवान शिव को जगत पिता बताया गया हैं, क्योकि भगवान शिव सर्वव्यापी एवं पूर्ण ब्रह्म हैं। हिंदू संस्कृति में शिव को मनुष्य के कल्याण का प्रतीक माना जाता हैं। शिव शब्द के उच्चारण या ध्यान मात्र से ही मनुष्य को परम आनंद प्रदान करता हैं। भगवान शिव भारतीय संस्कृति को दर्शन ज्ञान के द्वारा संजीवनी प्रदान करने वाले देव हैं। आपको बता दें कि भगवान भोलेनाथ, जिनका न आदि है और न ही अंत|

वास्तु के मुताबिक, घर में देवी देवताओं का चित्र लगाने से कई शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं। घर का वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है। घर के सदस्यों के विचार भी अच्छे बने रहते हैं। 
आज हम आपको बताते हैं कि देवाधि देव महादेव की फोटो घर में कहाँ लगाने से आपके लिए फलदाई रहेगा| भगवान शिव की फोटो वहाँ लगाना चाहिए जिसके प्रभाव से हमें सभी सुख-समृद्धि की वस्तुओं की भी प्राप्ति होती हो।

आपको बता दें कि भोलेनाथ का फोटो घर में उत्तर दिशा की ओर किसी साफ और स्वच्छ दीवार पर लगाना चाहिए। उत्तर दिशा शिवजी की प्रिय दिशा मानी गई है। उत्तर दिशा में ही कैलाश पर्वत है और इसे महादेव का निवास स्थान बताया जाता है। इसी वजह से उत्तर दिशा में ही शिवजी का फोटो लगाने पर सर्वश्रेष्ठ परिणाम प्राप्त होते हैं।

अधिक जानकारी के लिए-
E mail : info@pardaphash.com

कोई टिप्पणी नहीं: